फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: किशोरी की फोटो से छेड़छाड़ कर व्हाट्सएप पर वायरल किया

Thu, 08 Oct 2026 02:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़हलगंज। किशोरी की फोटो से छेड़छाड़ कर उसे व्हाट्सएप पर प्रसारित करने और आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में बड़हलगंज पुलिस ने युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। किशोरी की मां का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज की और बेटी की शादी कहीं और करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र निवासी किशोरी की मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आरोपी युवक ने उनकी 17 वर्षीय बेटी की फोटो के साथ अपनी तस्वीर जोड़ दिया। इसके बाद कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी के साथ तस्वीरें व्हाट्सएप पर वायरल की जा रही हैं। आरोप है कि युवक लगातार इस तरह की तस्वीरें वायरल कर रहा है। शिकायत के मुताबिक, जब किशोरी की मां ने आरोपी की हरकत का विरोध किया तो उसने गाली-गलौज की।
आरोप है कि युवक किशोरी पर शादी करने का दबाव बना रहा है और उसकी शादी कहीं और होने से रोकने की धमकी दे रहा है। बात नहीं मानने पर किशोरी और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। मामले में किशोरी की मां ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई और डिजिटल साक्ष्यों की जांच की मांग की। कोतवाली प्रभारी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस वायरल तस्वीरों समेत उपलब्ध डिजिटल साक्ष्यों की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें