कैंट क्षेत्र की एक युवती ने गोरखनाथ थाने में तैनात एक सब-इंस्पेक्टर (एसआई) पर शादी का झांसा देकर छेड़खानी, जबरदस्ती और धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर कैंट थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
कैंट थाना क्षेत्र के सिंघड़िया इलाके की रहने वाली युवती ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि पिछले करीब चार माह से गोरखनाथ थाने में तैनात एसआई अंकित पांडेय से उसकी जान-पहचान थी। एसआई ने शादी का झांसा देकर उसके साथ मेल-जोल बढ़ाया, जबकि वह पहले से ही विवाहित है।