फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दोपहर में युवतियों के अपहरण की कोशिश, शाम को सड़क पर राहगीरों को कुचल दिया- गोल्डेन पर एक और केस दर्ज

Sun, 08 Mar 2026 02:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

पीड़िता ने बताया कि वह चार जून की सुबह अपनी सहेली के साथ लखनऊ से गोरखपुर आई थी और बाघागाड़ा स्थित एक होटल में रुकी। दोपहर करीब तीन बजे जब वह और उसकी सहेली होटल से अपने गांव लौट रही थी, तभी गोल्डन साहनी काले रंग की लग्जरी कार में चार-पांच साथियों के साथ वहां पहुंच गया। आरोप है कि उन्होंने दोनों युवतियों को जबरन कार में बैठाने की कोशिश की।
विज्ञापन
आरोपी गोल्डेन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोहद्दीपुर ओवरब्रिज पर दो लोगों को कुचलने से पहले गीडा इलाके में दो युवतियों के अपहरण की कोशिश और फायरिंग गोल्डेन साहनी ने की थी। पुलिस ने गोल्डेन साहनी के खिलाफ हत्या की कोशिश, छेड़खानी और अपहरण की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला तब सामने आया जब बेलीपार इलाके की रहने वाली युवती ने गीडा पुलिस को तहरीर दी।

विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि वह चार जून की सुबह अपनी सहेली के साथ लखनऊ से गोरखपुर आई थी और बाघागाड़ा स्थित एक होटल में रुकी। दोपहर करीब तीन बजे जब वह और उसकी सहेली होटल से अपने गांव लौट रही थी, तभी गोल्डन साहनी काले रंग की लग्जरी कार में चार-पांच साथियों के साथ वहां पहुंच गया।

आरोप है कि उन्होंने दोनों युवतियों को जबरन कार में बैठाने की कोशिश की। विरोध और शोर मचाने पर गोल्डन साहनी ने पिस्टल निकालकर फायर कर दिया। पीड़िता का कहना है कि शराब के नशे में गोल्डन का निशाना चूक गया, जिससे उनकी जान बच गई। घटना वहां मौजूद एक युवक ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया।
विज्ञापन


इस वीडियो को सोशल मीडिया पर भी शेयर किया गया है, जिसमें गोल्डेन साहनी अपशब्द बोलते और अपने रसूख का प्रदर्शन करते नजर आ रहा है। एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने बताया कि युवती की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। वीडियो और सीसीटीवी फुटेज की मदद से पूरी घटना की पड़ताल की जाएगी और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें