फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नकहा ओवरब्रिज तैयार, जल्द दोनों लेन पर फर्राटा भरेंगे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। नकहा ओवरब्रिज अब लगभग पूरी तरह तैयार हो चुका है। उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम की ओर से बनाए गए इस ओवरब्रिज के दूसरे लेन का कार्य अंतिम चरण में है। इसके शुरू होते ही लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। फिलहाल दाहिने लेन पर यातायात पहले से संचालित है, जबकि बाएं लेन का फिनिशिंग कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

ओवरब्रिज से बरगदवां तक सड़क चौड़ी होने से जाम की समस्या कम होगी। ब्रिज के दूसरे लेन के शुरू होने का लोग इंतजार कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, बाएं लेन का फिनिशिंग कार्य तेजी से किया जा रहा है। जैसे ही यह काम पूरा होगा, दोनों लेन पर यातायात चालू कर दिया जाएगा। आवागमन पहले के मुकाबले काफी तेज और सुगम हो जाएगा।
ओवरब्रिज के साथ ही नकहा से बरगदवां तक सड़क को भी चौड़ा किया गया है। इससे इस मार्ग पर लगने वाली जाम की समस्या में काफी हद तक कमी आएगी। अब लोगों को जाम में लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। मेडिकल कॉलेज रोड से खजांची होते हुए बरगदवां होते हुए सोनौली तक जाने वाले लोगों के लिए यह मार्ग अब आसान हो जाएगा। पहले लोगों को जाने में जाम की समस्या से गुजरना पड़ता था लेकिन अब इस ओवरब्रिज के निर्माण से जाम की समस्या लगभग खत्म हो गई है। वहीं निर्माण कार्य पूरा होने के बाद जल्द ही इसके औपचारिक उद्घाटन की भी संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें