फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: पॉलिथीन में सामान खरीदना आम नागरिकों को पड़ा भारी, वसूला गया जुर्माना

Thu, 24 Dec 2020 07:28 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

  • पहली बार आम आदमी के खिलाफ की गई कार्रवाई, जमा कराए 100-100 रुपये
  • महेवा मंडी में अवैध तरीके से रखी गई डेढ़ क्विंटल पॉलिथीन भी जब्त

 
विज्ञापन
पॉलिथीन में सब्जियां लेता युवक। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर में पॉलिथीन के खिलाफ अभियान के तहत पहली बार आम नागरिकों पर कार्रवाई की गई। नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम ने महेवा मंडी से पॉलिथीन में सामान ले जा रहे चार लोगों से 100-100 रुपये का जुर्माना वसूला। इसके अलावा अवैध ढंग से रखी गई करीब डेढ़ क्विंटल पॉलिथीन को जब्त भी किया।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को महेवा मंडी में अवैध ढंग से बेचे जा रहे पॉलिथीन की सूचना मिलने पर नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम कर्नल सीपी सिंह के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। इस दौरान एक दुकान में छुपा कर रखी गई करीब डेढ़ क्विंटल पॉलिथीन जब्त की गई।

कर्नल सीपी सिंह ने बताया कि आठ बोरियों में पॉलिथीन को छुपा कर रखा गया था। काफी मशक्कत के बाद वर्मा नामक एक व्यक्ति सामने आया जिस पर 17000 रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसके अलावा पहली बार नगर निगम ने पॉलिथीन में सामान लेकर जा रहे आम लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की।
विज्ञापन


महेवा मंडी में ऐसे चार लोगों से 100-100 रुपये का जुर्माना वसूला गया। उन्होंने बताया कि नगर आयुक्त और मेयर से वार्ता के बाद पहली बार आम लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें