गोरखपुर। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने कहा कि खुले में शौच व पेशाब करते पकड़े जाने पर जुर्माना भरना पड़ेगा। इसके लिए अपने निकटतम सामुदायिक, सार्वजनिक पिंक शौचालयों एवं मूत्रालयों का ही प्रयोग करें।
उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि खुद इन नियमों का पालन करें और दूसरों को भी प्रेरित करें। जनता की सुविधा के लिए महानगर के सभी शौचालयों की जियो मैपिंग कर दी गई है। गूगल मैपिंग के सहारे करीब के शौचालयों तक पहुंचा जा सकेगा। कहा, महानगर को स्वच्छ और सुंदर बनाकर एक उदाहरण पेश करने में सभी की सहभागिता जरूरी है। विभिन्न वार्डों में सामुदायिक शौचालयों का भी निर्माण कराया गया है। संवाद