फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमटौरा कांड: शिवधनी के परिजनों को सीएम कोष से 5 लाख रुपये की मदद मिली, CM योगी से भी हुई थी मुलाकात

Mon, 09 Dec 2024 02:23 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

यूपी मत्सव जीवी सहकारी संघ के चेयरमैन वीरू साहनी व चंदन निषाद के साथ रविवार को परिजन सीएम से मिले। शिवधनी निषाद के बेटे विकास निषाद, बेटी सुमन, भाई शिव कुमार और बड़ी बेटी पूनम साहनी ने मुख्यमंत्री से पूरी घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
सीएम से मुलाकात करते रामधनी के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर अमटौरा कांड के पीड़ितों से सोमवार को उ०प्र० मत्स्य जीवी सहकारी संघ के चेयरमैन वीरू साहनी ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मृतक शिवधनी निषाद के परिजनो को मुख्यमंत्री राहत कोष की तरफ से 5 लाख रुपये का चेक सौंपा। इस दौरान सरकार के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


इसके पहले रामधनी के परिवार ने सीएम योगी से मुलाकात की थी। शिवधनी निषाद के परिजनों से रविवार को लखनऊ में सीएम योगी ने मुलाकात की। यूपी मत्सव जीवी सहकारी संघ के चेयरमैन वीरू साहनी व चंदन निषाद के साथ परिजन सीएम से मिले।
विज्ञापन

5 लाख रुपये का चेक देते चेयरमैन - फोटो : अमर उजाला
शिवधनी निषाद के बेटे विकास निषाद, बेटी सुमन, भाई शिव कुमार और बड़ी बेटी पूनम साहनी ने मुख्यमंत्री से पूरी घटना की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री योगी ने परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। परिवार को तत्काल आर्थिक मदद के लिए डीएम गोरखपुर को आदेश दिया। उन्होंने सुमन की शादी के लिए भी मदद करने का आश्वासन दिया। जो मकान जल गया है उसको तत्काल प्रभाव से बनवाने के लिए डीएम को निर्देशित किया।

गोरखपुर के पिपरौली ब्लॉक अमटौरा में मृतक रामधनी निषाद के परिजनो से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने मुलाकात की और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें