फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर लिटरेरी फेस्ट में फिल्म पत्रकार बोले-हमारी दुनिया जैसी ही है सिनेमा की दुनिया

Mon, 03 Feb 2020 08:36 AM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
लिटरेरी फेस्ट में अपनी बात रखते फिल्म पत्रकार अजय ब्रह्मात्मज। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिनेमा की दुनिया, सितारों के दांवपेंच, नई तकनीक के साथ बदलते सिनेमाई परिदृश्य। मुख्यधारा के हिंदी सिनेमा से लेकर भोजपुरी सिनेमा तक की दुनिया के बारे में बताने के लिए लिटरेरी फेस्ट में रविवार को हाजिर थे मशहूर फिल्म पत्रकार अजय ब्रह्मात्मज।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सिनेमा को लेकर हमारे मन में तरह-तरह की छवियां है। ज्यादातर बुरी हैं पर सिनेमा की दुनिया और लोग हमारी दुनिया से ज्यादा बुरे नहीं। हमें यह सोच बदलनी होगी। एक बार जैकी श्रॉफ  ने मुझसे पूछा कि हमारी आलोचना करने वालों में से कितने लोग एक ही शॉट के लिए सौ बार कीचड़ में लौट सकते हैं। 50 लोगों की कैमरा टीम के सामने किसी अपरिचित से मोहब्बत का नाटक कर सकते हैं। हम अपना काम करते हैं और जम कर कर रहे हैं। फिर भी आलोचना के केंद्र में क्यों हैं? मेरे पास जैकी के इस सवाल का कोई जवाब नहीं था।
 
प्रो. हर्ष सिन्हा के सवालों के जवाब के दौरान अजय ने कहा कि आजकल हिंदी सिनेमा में कड़ी मेहनत हो रही है। लोग न्यूनतम दो शिफ्ट में काम करते है। तो सिर्फ  इसलिए क्योंकि वे जानते हैं कि हिंदी सिनेमा से ज्यादातर लोग दिल से जुड़े हैं। आप फिल्म जगत के लोगों को देखते हैं तो एक आत्मीय खुशी मिलती है जो नेता को देखने से नहीं मिलती। यही ताकत इस इंडस्ट्री को ऑक्सीजन देती है।
विज्ञापन


आजकल तेजी से लोकप्रिय होती वेब सीरीज में अश्लीलता एक अनिवार्य अंग बनती जा रही है क्या? यह सेंसर से आजादी का नतीजा है। इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि आजादी जो मिली है वह अच्छी बात है। अश्लीलता बढ़ी है लेकिन कंटेंट भी है। रही बात अश्लीलता की तो वह जल्दी ही खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें