गुलरिहा (गोरखपुर)। क्षेत्र के नरायनपुर नंबर दो में मैच खेलने के दौरान युवकों में आपस में मारपीट हो गई। एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी तहरीर पर पुलिस तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
चिलुआताल क्षेत्र के मिर्जापुर निवासी अमित साहनी का आरोप है कि सोमवार को मैच खेलने के दौरान जाने आलम के आउट होने पर पप्पू, सैफ अली आदि ने मार पीट कर घायल कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद