फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: 50 हजार के लिए पत्नी को पीटकर घर से निकाला, पांच पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
- सहजनवा क्षेत्र के टिकरिया गांव का है मामला, एसएसपी के निर्देश पर दर्ज किया पुलिस ने केस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहजनवा (गोरखपुर)।
दहेज में 50 हजार रुपये नहीं मिलने पर विवाहिता की पिटाई कर घर से निकालने का मामला सामने आया है। विवाहिता ने एसएसपी से गुहार लगाई तो उनके निर्देश पर सहजनवा पुलिस ने पति, सास-ससुर सहित पांच के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के टिकरिया निवासी सुनैना विश्वकर्मा ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 6 जून 2021 को संतकबीरनगर जिले के मेहदावल थाना क्षेत्र के खजुराकला निवासी ज्ञानदास शर्मा से उसकी शादी हुई थी। ससुराल पक्ष की ओर से जो दहेज की मांग की गई थी पिता ने पूरा किया। सुनैना का आरोप है कि ससुराल वाले तीन महीने बाद 50 हजार रुपये की और मांग करने लगे। दहेज की रकम लाने के वह आए दिन प्रताड़ित करने लगे। 9 जनवरी 2024 को रुपये के लिए उसे ससुराल वालों ने मारा-पीटा और पति उसको मायके के गांव के बाहर छोड़ कर चला गया। पीड़िता की शिकायत को एसएसपी ने गंभीरता से लिया और उनके आदेश पर सहजनवा पुलिस ने पति ज्ञानदास, ससुर हरिहर शर्मा, जेठ रामदास, जेठानी गीता देवी, सास राधिका के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व मारपीट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें