फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पेट्रोल पंप पर घटतौली का विरोध करने पर मारपीट, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
- आरोप, रुपया दिया 260, लेकिन पेट्रोल महज 160 का ही डाला, विरोध पर की मारपीट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पिपरौली (गोरखपुर)। गीडा इलाके के सेक्टर 22 में स्थित एक पेट्रोल पंप पर शनिवार सुबह घटतौली को लेकर मारपीट हो गई। आरोप है कि एक युवक को पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने जमकर पीट दिया। घटना सीसी टीवी कैमरे में रिकॉर्ड में हो गई है। घटना का वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्ष से मारपीट हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, गीडा में स्थित एक पेट्रोल पंप पर सहजनवां के साहबगंज निवासी कृष्णा नंद सिंह शनिवार सुबह दस बजे शहर आने के लिए निकले थे। पेट्रोल पंप पर जाकर 260 रुपये ऑनलाइन भुगतान कर पेट्रोल डालने को बोले। आरोप है कि पंप कर्मचारी ने बाइक में महज 160 रुपये का ही पेट्रोल डाला और मीटर बंद कर दिया। इसका विरोध करने पर कर्मचारी ने हाथापाई शुरू कर दी। इसके बाद अन्य कर्मचारी इकट्ठा हो गए और मारपीट कर युवक को घायल कर दिया। मारपीट की घटना का सीसी फुटेज रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि दोनों पक्ष में मारपीट हुई है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें