फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गुलरिहा में जमीन के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गुलरिहा (गोरखपुर)। गुलरिहा थाना क्षेत्र के जंगल एकला नंबर दो में शुक्रवार को जमीन के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें दोनों पक्षों से चार लोग घायल हो गए। गुलरिहा पुलिस दोनों पक्षों की तहरीर पर 15 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, गुलरिहा थाना क्षेत्र के जंगल एकला नंबर दो टोला घोलवा निवासी पप्पू उर्फ विजय मिश्रा का कहना है कि अपने घर के सामने सहन की जमीन में गोशाला बनवा रहा था। आरोप है कि गांव के उपेंद्र सिंह, सुरेंद्र, विक्की, साधुशरण कई लोगों के साथ पहुंचे और मारपीट कर दीवार गिराकर जमीन पर कब्जा कर लिया। बीचबचाव करने पहुंचे अजय मिश्रा, ज्योति व शशिकला को मारपीट कर घायल कर दिया।
दूसरे पक्ष के सुरेंद्र सिंह की पत्नी बिंदु का कहना है कि घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। उनकी जमीन पर विजय मिश्रा, संजय, चंदन, राजन, तेजू, अवधेश, अजय, शशिकला, विजयनंदनी, ज्योति और गोल्डेन कब्जा कर रहे थे। विरोध करने पहुंचे पति सुरेंद्र सिंह और संदीप को मारपीट कर घायल कर दिया। मारपीट में दोनों पक्षों से चार लोगों को चोटें लगी हैं। गुलरिहा पुलिस दोनों पक्षों की तहरीर पर मारपीट, बलवा, छेड़खानी समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें