चौरीचौरा। थाना क्षेत्र के आमकोल गांव में जमीन बंटवारे में हुए विवाद में एक महिला सहित उसके पति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता सरोज पत्नी दिनेश भारती की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता के अनुसार 27 अक्तूबर 2025 को गांव के ही दरोगा और सूरज एवं रामाकांत भारती ने जमीन बंटवारे को लेकर गाली-गलौज करते हुए उनके पति दिनेश भारती पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। बीच-बचाव करने पर सरोज को भी चोटें आईं। आरोप है कि हमलावर जाते-जाते पति-पत्नी को जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
घटना के बाद पीड़िता घायल पति को इलाज के लिए बाहर ले गई थी। पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद पीड़िता ने थाना चौरीचौरा पहुंचकर तहरीर दी। थाना प्रभारी वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद