झगड़ा छुड़ाने गए युवक की पिटाई से मौत
- चार लोगों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। बेलहर इलाके के अमरडोभा गांव में मंगलवार की शाम को झगड़ा छुड़ाने गए युवक की कुछ लोगों ने पिटाई कर दी। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी दंपती और उसके दो बेटों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया।
एसओ प्रदीप सिंह ने बताया कि अमरडोभा गांव के दिनेश पुत्र गनपत और राजकुमार पुत्र श्याम नारायण के घर की महिलाएं बच्चों के विवाद को लेकर झगड़ा कर रही थीं। उसी बीच गांव के 25 वर्षीय राजेश पुत्र रामदेव झगड़ा छुड़ाने चले गए। आरोप है कि राजकुमार अपनी पत्नी और दो बेटों के साथ मिलकर ईंट से राजेश को मारपीट कर घायल कर दिया। परिजन राजेश को सांथा सीएचसी ले गए। जहां से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों युवक को मृत घोषित कर दिया। इधर तहरीर मिलने पर राजकुमार उनकी पत्नी व दो बेटों के खिलाफ एनसीआर दर्ज किया गया। बाद में गैर इरादतन हत्या की धारा बढ़ाई गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।