फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: रंजिश में दो पक्षों में मारपीट, नौ घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
- पीड़ित ने दी तहरीर, सहजनवां पुलिस मामले की जांच में जुटी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पाली (गोरखपुर)। सहजनवां थाना क्षेत्र के सोनबरसा हड़हा गांव में रंजिश में शुक्रवार को दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में गर्भवती महिला समेत नौ लोग घायल हो गए। घायलों को स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
सोनबरसा हड़हा निवासी सतई साहनी ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि बृहस्पतिवार रात में रास्ते को लेकर गांव के एक परिवार से वाद विवाद हो गया था। लोगों को बीच बचाव के बाद दोनों पक्ष शांत हो गए थे। शुक्रवार की सुबह दोनों पक्ष के बीच फिर विवाद हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने लाठी, डंडा से मारपीट शुरू कर दी। जिसमें गर्भवती बिंदु, संदीप, सुधा, संगीता, सुनीता, संतोष, राजन, जोखन को चोट आई। राजन और जोखन कि हालात गंभीर है। चौकी प्रभारी अवधेश पांडेय ने बताया तहरीर मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें