फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मऊ-अंबाला के बीच चलेगी त्योहार विशेष ट्रेन

Wed, 16 Sep 2026 02:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। आगामी पर्वों को देखते हुए रेलवे ने मऊ-अंबाला कैंट के बीच साप्ताहिक त्योहार स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। 05301 मऊ-अंबाला कैंट ट्रेन एक अक्तूबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को चलेगी। मऊ से सुबह 4:40 बजे चलकर यह ट्रेन सुबह 7:50 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन


इसके बाद बस्ती, गोंडा, सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद, गाजियाबाद, दिल्ली, सोनीपत और पानीपत होते हुए अगले दिन सुबह 3:55 बजे अंबाला कैंट पहुंचेगी। वापसी में 05302 अंबाला कैंट-मऊ ट्रेन दो अक्तूबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी। अंबाला से सुबह 5:45 बजे चलकर ट्रेन अगले दिन रात 12:35 बजे गोरखपुर पहुंचेगी और सुबह 4:30 बजे मऊ पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में ट्रेन के नौ-नौ फेरे होंगे। ट्रेन में सामान्य, शयनयान और वातानुकूलित श्रेणी समेत कुल 22 कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें