फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर खाद कारखाना: लोकार्पण के बाद चालू हो जाएगा उत्पादन, एलईडी स्क्रीन पर पीएम देखेंगे प्रक्रिया

Mon, 06 Dec 2021 07:48 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

जनसभा स्थल पर जगह-जगह लगे एलईडी स्क्रीन पर आमजन भी देख सकेंगे खाद उत्पादन की प्रक्रिया, 965 मीट्रिक टन यूरिया का होगा उत्पादन, कारखाने में फरवरी से नियमित तौर पर होने लगेगा उत्पादन, खाद कारखाना परिसर में आयोजित प्रदर्शनी में पीएम देखेंगे खाद कारखाना व एम्स की विकास यात्रा।
विज्ञापन
गोरखपुर खाद कारखाना। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को जैसे ही बटन दबाकर खाद कारखाने का लोकार्पण करेंगे, उसके दो मिनट बाद ही खाद का उत्पादन शुरू हो जाएगा। मंच और जनसभा स्थल पर लगे 25 एलईडी स्क्रीन पर प्रधानमंत्री के साथ ही आमजन भी यूरिया खाद के उत्पादन की पूरी प्रक्रिया को देख सकेंगे। पीएम की मौजूदगी में 965 मीट्रिक टन यूरिया का उत्पादन होगा। इसके बाद 45 से 60 दिन तक कारखाने में खाद का उत्पादन नहीं होगा। इस समयांतराल में सभी मशीनों की जांच की जाएगी। एचयूआरएल के अधिकारियों के मुताबिक फरवरी से नियमित उत्पादन शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन


पीएम के कार्यक्रम को लेकर हिन्दुस्तान यूरिया उवर्रक रसायन लिमिटेड (एचयूआरएल) के अधिकारी सोमवार को पूरे दिन मशीनों का ट्रायल लेते रहे। भारत सरकार में उवर्रक विभाग के सचिव राजेश चतुर्वेदी ने तैयारियों का जायजा लिया। वह एम्स और खाद कारखाने को लेकर तैयार प्रदर्शनी स्थल का भी निरीक्षण किया।

इस प्रदर्शनी में प्रस्तुत चित्रों और मॉडल को राजेश चतुर्वेदी ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताएंगे। मंच के पीछे ही एचयूआरएल के सहयोग से प्रदर्शनी लगाई जा रही है। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) परिसर में हेलीकाप्टर से उतरने के बाद प्रधानमंत्री रैली स्थल पर पहुंचने से पहले प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। प्रदर्शनी में गोरखपुर के इतिहास के साथ ही खाद कारखाना के बारे में फोटो के साथ जानकारी दी गई है।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

जनसभा में 60 हजार से अधिक कुर्सियां लगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में  60 हजार से ज्यादा कुर्सियां लगाई गई हैं।  खाद कारखाना परिसर में प्रधानमंत्री की जनसभा के लिए तीन मंच तैयार किए गए हैं। मुख्य मंच पर प्रधानमंत्री, राज्यपाल, केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री रहेंगे तो दाईं तरफ बने दूसरे मंच पर सांसद, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही तीसरा मंच सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए बना है।

मंच से ही पीएम देखेंगे दुनिया का सबसे ऊंचा प्रीलिंग टावर

प्रधानमंत्री के मंच के बाएं तरफ खाद कारखाना दिखाई पड़ रहा है। मंच से ही प्रधानमंत्री, दुनिया में सभी खाद कारखानों की तुलना में सबसे ऊंचा गोरखपुर खाद कारखाने का प्रीलिंग टावर देख सकेंगे। इसकी ऊंचाई 149.5 मीटर है। खाद कारखाना परिसर में जगह-जगह होर्डिंग और बैनर लगाए गए हैं। साथ ही जगह-जगह  प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के कटआउट लगाए गए हैं।

योगी के साथ हवाई सर्वे करेंगे पीएम नरेंद्र मोदी

पीएम नरेन्द्र मोदी हेलीकॉप्टर से खाद कारखाने के नये प्लांट को देखेंगे। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी होंगे। हवाई सर्वेक्षण के बाद एलईडी स्क्रीन पर प्रधानमंत्री, यूरिया बनने की प्रक्रिया को देखेंगे।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें