सत्यम के थे तीन बच्चे
गीडा थाने के बरवार खुर्द निवासी सत्यम पुत्र अनील कन्नौजिया टैंपो चलाकर परिवार का भरण पोषण करता है। उसकी पत्नी शहर में किसी मार्ट में कम करती है। सत्यम गुरुवार को टैंपो चलाकर रात में आया। पत्नी कम से नहीं लौटी थी। इसकी दो बेटियां क्रमशः 12 और आठ वर्ष की और एक पांच वर्षीय पुत्र अक्षत है।
दो को सल्फास खिलाकर मार डाला
रात में आरोपी पिता अपने तीनों बच्चों को सल्फास खिलने लगा। जिस पर 12 वर्षीय बड़ी बेटी भाग गई। परंतु आठ वर्षीय बेटी परी और पांच वर्षीय बेटे अक्षत को सल्फास खिला दिया। जिससे दोनों की हालत बिगड़ने लगी। लोगों की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बच्चों को गंभीर हालत में सदर अस्पताल ले गई। वहां से मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर रेफर कर दिया गया। जहां शुक्रवार को सबेरे उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई।
मानसिक रोगी है पिता
घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है। लोगों के अनुसार आरोपी मानसिक रोगी है। जिसका काफी समय से उपचार हो रहा है। इस संदर्भ में पिपरोली चौकी प्रभारी अमरेश सिंह ने बताया कि पिता मानसिक रोगी है। जिसका इलाज काफी समय से चल रहा है। उसने अपने बच्चों को सल्फास खिला दिया था। बच्चों की आज सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। आरोपी पिता हिरासत में है। उससे घटना के बारे में पूछ ताछ कि जा रही है।