फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पिता का पेड़ से लटका मिला शव, खबर सुनकर देखने जा रहे बेटे की भी सड़क हादसे में हुई मौत

Tue, 08 Jun 2021 07:49 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

पुलिस मान रही खुदकुशी, पर जमीन पर मुड़े पैर से हो रही अनहोनी की आशंका, घटना की सूचना मिलने पर बाइक से आ रहे बेटे की हादसे में हो गई मौत।
विज्ञापन
मृतक पिता-पुत्र। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां बड़हलगंज इलाके के खुटभार गांव के बगीचे में मंगलवार की सुबह देवरिया जिले के निवासी दीनानाथ यादव (46) का शव पेड़ से फंदे के सहारे लटकता मिला। दोनों पैर जमीन पर घुटने के पास से मुड़े हुए थे। पुलिस प्रथमदृष्टया इसे खुदकुशी का मामला मान रही है, पर जमीन पर मुड़े पैर से अनहोनी की आशंका भी जताई जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उधर, घटना की सूचना मिलने पर बाइक से आ रहे दीनानाथ के बेटे आकाश यादव की रास्ते में सड़क हादसे में मौत हो गई है।

जानकारी के मुताबिक, देवरिया जिले के एकौना थाना अंतर्गत पटवनियां गांव निवासी दीनानाथ यादव (46) का शव मंगलवार की सुबह ग्रामीणों ने नीम के पेड़ पर रस्सी के सहारे लटकता देखा। एक ग्रामीण ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर आई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की, जिसके बाद उसकी पहचान हुई। पुलिस ने घरवालों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


घटना की सूचना पाकर देवरिया से बेटा आकाश यादव (21) बाइक से निकल पड़ा। झंगहा इलाके के शिकारगढ़ के पास पुलिया पर बाइक की तेज रफ्तार होने की वजह से वह पलट गई। इससे आकाश के सिर में गंभीर चोट लग गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह सूचना जैसे ही आकाश के घर पहुंची, चीख-पुकार मच गई। एक दिन में ही कुछ अंतराल पर परिवार में दो मौतों से दीनानाथ का परिवार बिखर गया है।

 

Trending Videos
विज्ञापन

तीन भाइयों में सबसे छोटा था आकाश

दीनानाथ यादव के तीन बेटे हैं। इसमें आकाश सबसे छोटा था और ट्रक चलाकर परिवार के जीवनयापन में सहयोग करता था। पिता-पुत्र की मौत से घर में चीख पुकार मच गई है।

बड़हलगंज इंस्पेक्टर मनोज कुमार राय ने कहा कि घरवालों के अनुसार, दीनानाथ मानसिक रूप से अस्वस्थ थे। तीन बजे भोर में वह राप्ती नदी में तैरकर खुटभार गांव आ गए थे। जिस पेड़ से लटका हुआ शव मिला है, उस पर गांव के बच्चे पहले से रस्सी का झूला डाले हुए थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रथमदृष्टया मामला खुदकुशी का लग रहा है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें