फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: पिता ने बेटे पर दर्ज कराया जालसाजी का केस, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 30 May 2021 04:50 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

ट्रस्ट बनाकर गुलरिया इलाके में खोले थे पूजा फार्मेसी कॉलेज, बड़े बेटे ने धोखे से उसे अपने नाम करा लिया
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर गुलरिया थाने में एक पिता ने अपने बड़े बेटे पर जालसाजी का केस दर्ज कराया है। आरोप है कि बड़े बेटे ने अपने दो छोटे भाइयों का फर्जी हस्ताक्षर करके उनका अधिकार छीन लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गोरखनाथ इलाके के निवासी कृष्ण मोहन ने दिए तहरीर में बताया कि उनके तीन बेटे हैं और वह मर्चेंट नेवी में खुद कार्यरत थे। अपनी कमाई से बच्चों के भविष्य के लिए उन्होंने एक ट्रस्ट बनाकर गुलरिया इलाके में पूजा फार्मेसी नाम से कॉलेज खोला था।

आरोप है कि बड़े बेटे राजेश रैना ने जालसाजी करके पूरे ट्रस्ट पर कब्जा कर लिया और भाइयों का फर्जी हस्ताक्षर कर कूट रचित दस्तावेज तैयार कर चिफ फंड ऑफिस में रजिस्टर्ड भी करा लिया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कूट रचित दस्तावेज तैयार कर जालसाजी करने का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें