इस पछतावे में बेटे ने भी जहर खा लिया। दोनों को मोहल्ले के लोगों के सहयोग से जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में रामहरख ने दम तोड़ दिया। उनके शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया। उधर, रवि की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल ले जाते समय उसकी भी रास्ते में मौत हो गई। परिजन शव को लेकर घर चले गए। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना पर आजादनगर चौकी पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में आजाद नगर चौकी प्रभारी आशीष सिंह ने बताया कि परिवार बेहद गरीब है। शराब पीने से मना करने पर पिता ने जहर खाया। फिर बेटे ने भी जहर खा लिया, जिससे दोनों की मौत हो गई। मामले की जांच की जा रही है।