फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बाइक टकराने पर पिता-पुत्र ने सिपाही को पीटा, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कैंट इलाके के बेतियाहाता चौक के पास शनिवार शाम बाइक सवार सिपाही को पिता-पुत्र ने मामूली बात पर पीट दिया। आरोप है कि बाइक ओवरटेक करने को लेकर विवाद हुआ और खुद को पुलिसकर्मी बताने पर आरोपी भड़क गए। आरोपियों ने हेलमेट से सिपाही को पीटा।
विज्ञापन

पुलिस आरोपी कुलदीप त्रिपाठी और उसके पिता पर मारपीट, गैर इरादतन हत्या की कोशिश सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच कर रही है।
माॅनिटरिंग सेल में तैनात सिपाही आरक्षी पंकज कुमार पांडेय ने केस दर्ज कराया है। उनका कहना है कि शनिवार शाम पांच बजे अपने ऑफिस का काम करने के बाद वह लौट रहे थे। बेतियाहाता चौराहे के पास सड़क पार कर रहे थे कि कुलदीप तिवारी, उसके पिता और एक अन्य व्यक्ति ने उनकी बाइक रोक ली। गालीगलौज के साथ हेलमेट से उन्हें पीटने लगे। उन्होंने अपना परिचय दिया तो वे और भड़क गए। कहने लगे-पुलिस में हो तो जो करना हो कर लेना। मारपीट होती देखकर भीड़ जुटने लगी तो आरोपी धमकी देते हुए अपनी कार से फिराक चौराहे की तरफ भाग गए।
विज्ञापन

एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई का कहना है कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। जांच और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें