फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 फरवरी को हुई थी मौत: गोरखपुर में किशोरी को मारपीट कर जहर देने का आरोप, पिता-पुत्र गिरफ्तार

Sat, 20 May 2023 02:24 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

आरोप है कि 15 फरवरी 2023 को किशोरी गांव के बाहर अपने खेत में काम कर रही थी तो गांव का युवक मुकेश व उसके पिता द्विवेदी दोनों ने किशोरी को मार पीटकर जहर खिला दिया। इस दौरान जान से मारने की धमकी भी दी थी।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के गुलरिहा इलाके के एक गांव में किशोरी की मौत के आरोपी पिता-पुत्र को पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात में गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि किशोरी को मारने पीटने के बाद जहर दे दिया गया था। मौत के बाद पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में थी। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गुलरिहा निवासी मुकेश और उसके पिता द्विवेदी के रूप में हुई है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गुलरिहा थाना क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी का प्रेम संबंध गांव के ही एक युवक से था। इस बात की जानकारी जब किशोरी के घरवालों को हुई तो किशोरी के घरवाले डांटे फटकारे और खदेड़ दिए। उसके बाद किशोरी युवक के पास गई और संदिग्ध परिस्थिति में जहर खा ली। मेडिकल कॉलेज में उसकी मौत हो गई। मौत के बाद किशोरी के पिता ने केस दर्ज कराया है।

आरोप है कि 15 फरवरी 2023 को किशोरी गांव के बाहर अपने खेत में काम कर रही थी तो गांव का युवक मुकेश व उसके पिता द्विवेदी दोनों ने किशोरी को मार पीटकर जहर खिला दिया। इस दौरान जान से मारने की धमकी भी दी थी। किशोरी के पिता के तहरीर पर गुलरिहा पुलिस पिता व पुत्र के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश कर रही थी और बृहस्पतिवार की रात में गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें