फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: पुरानी रंजिश में पिता-पुत्री पर हमला, पांच के खिलाफ प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़हलगंज। थाना क्षेत्र के मंझरिया गांव में पुरानी रंजिश के कारण पिता और बेटी पर जानलेवा हमला हुआ है। आरोप है कि पांच लोगों ने रास्ते में उनकी गाड़ी रोककर मारपीट की। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मंझरिया गांव निवासी महेंद्र ने बताया कि चार नवंबर की शाम करीब छह बजे वह अपनी बेटी के साथ साऊखोर चौराहे से घर लौट रहे थे। बृजेश के दरवाजे के पास पांच लोगों ने उनकी गाड़ी रोक ली। पुरानी रंजिश को लेकर कहासुनी हुई और आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। हमलावरों ने लोहे की छड़, लाठी-डंडों और लात-मुक्कों से महेंद्र की पिटाई की। पिता पर हमला होते देख बेटी घबरा गई और शोर मचाने लगी। शोर सुनकर महेंद्र की पत्नी और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।
परिजन ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पीड़ित महेंद्र का आरोप है कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही सभी आरोपी मौके से भाग गए। जाते समय आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। थाना प्रभारी अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि महेंद्र की तहरीर पर ज्ञानमती, बृजेश, लक्ष्मण, दिलीप और दुर्गेश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें