फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबर: कोरोना संक्रमण से तेज है हमारे स्वस्थ होने की रफ्तार, यहां देखें पूरा आंकड़ा

Tue, 16 Jun 2020 11:00 AM IST
vivek shukla नीरज मिश्रा, गोरखपुर।

सार

  • जून के पहले 14 दिनों में 78 लोग स्वस्थ होकर जा चुके हैं घर
  • 24 मरीज ही स्वस्थ हुए थे पूरे मई महीने में

 
विज्ञापन
कोरोना वायरस। - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समय के साथ कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही है तो बीमारी को मात देने वालों की तादात भी तेज हुई है। इस माह के पहले पखवारे में 78 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं, जबकि अवधि में 76 नए मरीज मिले हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि इनमें अलाक्षणिक मरीज ज्यादा हैं और इनके ठीक होने की की दर भी अच्छी है।

विज्ञापन


जिले में पहला मरीज 26 अप्रैल को उरुवा के हाटा बुजुर्ग में मिला था। सबसे ज्यादा वक्त इसी मरीज को ठीक होने में लगा। यह एक महीने बीआरडी में भर्ती रहा और चार बार रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 27 मई को ठीक होकर घर लौटा। मई में 77 नए मरीज मिले।

विज्ञापन

जून में मिले सबसे अधिक कोरोना संक्रमित

जून में रफ्तार और तेज हो गई। एक जून को एक साथ 24 मरीज मिल गए। इसके बाद केवल 13 जून को ही दहाई का आंकड़ा पार हुआ, लेकिन जून के 14 दिनो में सबसे अधिक मरीज डिस्चार्ज भी हुए। इस दौरान कुल 78 लोगों को डॉक्टरों ने घर जाने की अनुमति दी। मई में कोरोना के 77 मरीज थे। पूरे माह 24 लोग ही ठीक होकर घर लौटे थे।

फैक्ट फाइल
  • तिथि-           मरीज
  • एक जून-       24
  • तीन जून-       3
  • चार जून-       3
  • पांच जून-      6
  • छह जून-      4
  • सात जून-     5
  • आठ जून-    5
  • नौ जून-       6
  • 10 जून-      3
  • 11 जून-      2
  • 12 जून-     1
  • 13 जून-     12
  • 14 जून-      2

इस आंकड़ों को देखें...
  • डिस्चार्ज मरीज-  एक से 31 मई- 24
  • डिस्चार्ज मरीज- एक जून- 14 जून- 76
  • मई में मिले मरीज- 77
  • एक से 14 जून में मिले मरीज- 76

बीआरडी के प्राचार्य डॉ गणेश कुमार ने बताया कि पूर्वांचल में मरीजों के स्वस्थ होने का अनुपात बेहद अच्छा है। यहां के मरीजों का इम्युनिटी सिस्टम भी बढ़िया  है। संक्रमित लोगों को ज्यादा दवाइयां नहीं देनी पड़ीं हैं। अस्पताल में  स्वास्थ्यवर्धक खाना उपलब्ध कराया जा रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें