फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरी खबर: किसान 31 जुलाई तक करा सकते हैं फसलों का बीमा, पढ़े पूरी जानकारी

Thu, 29 Jul 2021 11:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

खरीफ के लिए चार फसलों का बीमा किया जाएगा। बताया कि समस्त फसलों पर कृषकों द्वारा दिए जाने वाले कुल बीमित राशि का मात्र दो प्रतिशत ही किसान को देना होगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड के प्रबंधक धर्मेंद्र सिंह कुशवाहा ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से जुड़ने के लिए किसान अपनी फसलों का बीमा 31 जुलाई तक करा सकते हैं। खरीफ के लिए चार फसलों का बीमा किया जाएगा। बताया कि समस्त फसलों पर कृषकों द्वारा दिए जाने वाले कुल बीमित राशि का मात्र दो प्रतिशत ही किसान को देना होगा।

विज्ञापन

फसल बीमा से किसान कैसे जुड़ें
जिन किसानों का किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) बना है। उनका लेनदेन जारी है तो उनका बीमा उसी बैंक से करा दिया जाता है। जिन किसानों का केसीसी नहीं है वह अपने नजदीकी कामन सर्विस सेंटर के माध्यम से बिना कोई अतिरिक्त चार्ज दिए बीमा करा सकते हैं। इस योजना का लाभ वह भी किसान उठा सकते हैं जो दूसरे की जमीन पर खेती करते हैं, जिन्हें बटाईदार किसान कहते हैं। यह किसान एक शपथ पत्र देकर बीमा करा सकते हैं। उसका पूरा लाभ बटाईदार को दिया जाएगा। बीमा की जुड़ी अन्य जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 18008896868 पर संपर्क किया जा सकता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें