फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एम्स में उपचार में देरी का आरोप, वीडियो वायरल होने पर हुआ विवाद

Fri, 17 Jul 2026 02:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखापुर। एम्स में भर्ती एक दुर्घटनाग्रस्त मरीज को नौ घंटे तक उपचार न मिलने के आरोप को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में युवती ने आरोप लगाया है कि उसके भाई को घंटों तक इलाज नहीं मिला, जिसके बाद निजी अस्पताल ले जाना पड़ा। एम्स प्रशासन ने आरोपों को निराधार बताया है।
विज्ञापन

वीडियो इंस्टाग्राम पर श्वेता राय नामक अकाउंट से साझा किया गया है। हालांकि इस वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। इस मामले में एम्स प्रशासन ने कहा है कि घायल मरीजों का अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकीय परीक्षण और आवश्यक उपचार शुरू कर दिया गया था। बुधवार रात करीब एक बजे सड़क दुर्घटना में घायल 23 वर्षीय सिद्धार्थ और 25 वर्षीय अंकित को एम्स लाया गया। अंकित के पैर में गंभीर चोट थी, जिसका तत्काल ऑपरेशन किया गया, जबकि सिद्धार्थ के सिर में गंभीर चोट होने के कारण जनरल सर्जरी टीम ने तुरंत जांच की और सीटी स्कैन कराया।
एम्स के अनुसार, न्यूरो सर्जरी वार्ड में बेड उपलब्ध न होने के कारण सिद्धार्थ को उच्च केंद्र रेफर करने का निर्णय लिया गया। अस्पताल की नीति के तहत रात में रेफर नहीं किया जाता, इसलिए सुबह रेफर किया गया। इससे पहले ही परिजन मरीज को निजी अस्पताल ले गए।
विज्ञापन

इस संबंध में एम्स के मीडिया प्रभारी डॉ. अरूप मोहंती ने कहा कि अस्पताल में सभी मरीजों को समय पर चिकित्सकीय परामर्श और उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। शाम पांच बजे के बाद न्यूरो सर्जरी के मरीज नहीं देखे जाने की बात पूरी तरह अफवाह है और अस्पताल में 24 घंटे विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा उपचार की व्यवस्था उपलब्ध है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें