फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एयरपोर्ट में नौकरी दिलाने का फर्जी वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखपुर एयरपोर्ट में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की आशंका को देखते हुए एयरपोर्ट प्रशासन ने युवाओं और आम नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है। सोशल मीडिया पर एक फर्जी वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नौकरी दिलाने, नियुक्ति कराने या चयन सुनिश्चित कराने के नाम पर कोई व्यक्ति धनराशि मांगता है तो उसके झांसे में न आएं।
विज्ञापन

एयरपोर्ट निदेशक संजय कुमार ने कहा कि नौकरी पाने के लिए किसी भी व्यक्ति को रुपये न दें। व्हाट्सएप और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित होने वाली भ्रामक जानकारी और अप्रमाणित दावों पर भरोसा करने से बचें। नियुक्ति पत्र, जॉइनिंग लेटर या नौकरी से जुड़े किसी भी आश्वासन की आधिकारिक स्रोतों से पुष्टि जरूर करें। प्रशासन ने युवाओं को अपने निजी दस्तावेजों को लेकर भी सावधान किया है। शैक्षणिक प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, बैंक विवरण और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज किसी अनजान व्यक्ति को न सौंपें। फर्जी एजेंट या दलाल नौकरी दिलाने का झांसा देकर आर्थिक नुकसान पहुंचा सकते हैं। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति नौकरी के नाम पर पैसे मांगता है या किसी के साथ धोखाधड़ी होती है तो संबंधित साक्ष्य सुरक्षित रखें और पुलिस, साइबर क्राइम, प्राधिकरण से शिकायत करें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें