फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी शिक्षकों पर कसेगा शिकंजा, बेलघाट में दो पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। बेलघाट ब्लॉक में कार्यरत दो फर्जी शिक्षकों पर शनिवार को एसएसपी के निर्देश के बाद बेलघाट थाने में जालसाजी, कूटरचित दस्तावेज और धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी शिक्षकों की तलाश शुरू कर दी है। एक दिन पूर्व ही बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से बर्खास्त दो फर्जी शिक्षकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी बेलघाट उदयभान ने थाने में तहरीर दी थी।
प्राथमिक विद्यालय बनकट में गिरिजेश पति त्रिपाठी और प्राथमिक विद्यालय जैती के सुनील यादव के खिलाफ फर्जी प्रमाणपत्रों के सहारे नौकरी हासिल करने की शिकायत बेसिक शिक्षा विभाग को मिली थी। जांच हुई तो दोनों ही अध्यापकों के अंकपत्र कूटरचित मिले। इसपर विभाग ने दोनों ही आरोपियों को दो महीने पहले ही बर्खास्त कर दिया था।
विज्ञापन

दोनों ही आरोपित तभी से गायब हैं। मुकदमा दर्ज न होने की वजह से इनकी तलाश नहीं हो पा रही थी। इस मामले को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया। जिसके बाद पहले पाली ब्लॉक के एक शिक्षक और अब बेलघाट के दो शिक्षकों पर मुकदमा दर्ज हुआ है।
इस कार्रवाई के साथ ही फर्जी शिक्षकों पर दर्ज मुकदमों की संख्या अब बढ़कर 42 हो गई है। 19 और फर्जी शिक्षकों पर अभी मुकदमा दर्ज कराया जाना है। इसे लेकर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने खंड शिक्षा अधिकारियों के विभाग में बैठक की। इस दौरान फर्जी शिक्षकों पर मुकदमा दर्ज कराने की प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश देने केे साथ ही निलंबित शिक्षकों की जांच जल्द पूरी करने का निर्देश दिया।
दो फर्जी शिक्षकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की तहरीर खंड शिक्षा अधिकारी की ओर से शुक्रवार को मिली थी। आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मुकदमा दर्ज कराने की अनुमति लेकर केस पंजीकृत कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश शुरू हो गई है।
विज्ञापन

राकेश कुमार सिंह, प्रभारी थानाध्यक्ष, बेलघाट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें