फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जमीन के फर्जी दस्तावेज बना 60 लाख की जालसाजी, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- दो भाइयों पर दर्ज हुआ था केस, तिवारीपुर के जफर कालोनी में 25 डिसमिल जमीन का तय हुआ था सौदा
विज्ञापन

- दूसरे की जमीन फर्जी कागजात से अपना बता 60 लाख रुपये वसूल लिए थे आरोपी भाइयों ने
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। जमीन के नाम पर 60 लाख रुपये हड़पने और धमकी देने के मामले में पुलिस ने तिवारीपुर के जफर कालोनी निवासी दो भाइयों पर केस दर्ज कर एक आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
बांसगांव निवासी चित्रसेन सिंह ने रविवार को तिवारीपुर थाने में तहरीर दी, जिसके अनुसार, एक साल पहले जफर कालोनी निवासी नूर मोहम्मद और उसके भाई गुलाम अशरफ ने जफर कालोनी में ही 25 डिसमिल जमीन बेचने के लिए दिखाई थी। 93 लाख रुपये में सौदा तय हुआ था। जमीन के कागजात देखकर उन्होंने नूर के भाई गुलाम अशरफ को बतौर एडवांस 20 लाख रुपये खाते में ट्रांसफर किए थे। इसके बाद 40 लाख रुपया नकद दिए थे। चित्रसेन सिंह के अनुसार, जब उन्होंने इंतखाब की जांच कराई तो पता चला कि जमीन किसी और के नाम है और दोनों भाइयों ने कूटरचित तरीके से अपने नाम से कामजात बनवाए थे। इसके बाद से वह अपने रुपये वापस मांगने लगे। चित्रसेन का आरोप है कि रुपये मांगने पर आरोपियों ने उन्हें जान माल की धमकी देन शुरू कर दी। चित्रसेन की तहरीर पर पुलिस ने दोनों भाइयों नूर और गुलाम पर धोखाधड़ी और जानमाल की धमकी का केस दर्ज कर लिया और एक आरोपी नूर को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि नूर पर धोखाधड़ी के पहले से छह केस दर्ज हैं।
विज्ञापन


अगस्त माह में आए जमीन के नाम पर धोखाधड़ी के कुछ मामले
0- शाहपुर में चिलुआताल निवासी रिटायर्ड रेलकर्मी की पत्नी उषा को नगर निगम की पोखरे की जमीन रजिस्ट्री कर 12 लाख रुपये जालसाजों ने ऐंठ लिए। एसएसपी के निर्देश पर बृहस्पतिवार को शाहपुर पुलिस ने निबंधन कार्यालय के अज्ञात कर्मचारी और जंगल तुलसीराम बिछिया आजाद नगर निवासी रवि यादव उर्फ नरेंद्र, सुग्रीव यादव, सत्यभामा यादव, राजेश गुप्ता, कथित फ्लोरेंस पारकर पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया।
0- चिलुआताल इलाके में 70 वर्षीय बुजुर्ग रोशन अली को मुर्दा दिखाकर भू माफिया ने उसकी और उसके भाइयों की एक एकड़ जमीन लिखवा ली। एसपी उत्तरी के निर्देश पर शनिवार को आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

तिवारीपुर पुलिस ने आरोपी नूर मोहम्मद को गिरफ्तार किया है। इसपर छह केस पहले से दर्ज हैं। वह पहले भी लोगों के साथ धोखाधड़ी कर चुका है। जमीन खरीदते समय लोगों को जल्दबाजी नहीं दिखानी चाहिए। रजिस्ट्री ऑफिस में अच्छे से कागजात की जांच करवानी चाहिए।
कृष्ण कुमार बिश्नोई, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें