फोटो- -------- विश्व मासिक धर्म दिवस आज ------------ सोशल साइट पर फाग्सी के सदस्य करेंगे विश्व मासिक दिवस पर जागरूक साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की कही गई बात अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। फोग्सी की सचिव डॉ मीनाक्षी गुप्ता ने बताया कि पूरी दुनिया में 28 मई को विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस मनाया जाता है। इसे बनाने का मुख्य कारण है महिलाओं को पीरियड्स के समय स्वच्छता के प्रति जागरूक करना। इसकी शुरुआत साल 2014 में हुई। बताया कि पीरियड्स 28 दिनों के अंदर आते हैं। इसलिए यह 28 मई को मनाया जाता है। बताया कि कोरोना महामारी से पूरे विश्व जूझ रहा है। ऐसे में इस साल फोग्सी की ओर से कोई आयोजन नहीं किए जाएंगे। लेकिन सोशल साइट के जरिए फोग्सी की सदस्य लोगों को जागरूक करेंगी। बताया कि पीरियड्स को लेकर इतनी जागरुकता होने के बाद भी लड़कियां इस पर खुलकर बात करने से शर्माती है। इसकी वजह से शुरुआती दिनों में बच्चियों को दिक्कतें होती है। बताया कि ऐसे समय में साफ-सफाई का विशेष ध्यान देना चाहिए, जिससे की संक्रमण से बचा जा सके। बताया कि इसका सीधा असर महिलाओं के स्वास्थ्य पर पड़ता है। फोग्सी की अध्यक्ष डॉ मधुबाला का कहना है कि भारत में मासिक धर्म की उम्र आते आते काफी लड़कियां स्कूल छोड़ देती हैं। कहा कि सूचना और शिक्षा से ही लड़कियों को जागरुक किया जा सकता है।