गोरखपुर। हीमोफिलिया वेलफेयर सोसायटी गोरखपुर एवं इंटास फाउंडेशन के तत्वावधान में विश्व हीमोफीलिया दिवस के अवसर पर बृहस्पतिवार को राप्तीनगर स्थित मैरेज हाॅल में शिविर लगाकर हीमोफीलिया जागरूकता, फैक्टर वितरण एवं फीजियोथेरेपी कैंप लगाया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बांसगांव के विधायक डा. विमलेश पासवान, विशिष्ट अतिथि मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डा.रामकुमार जायसवाल, ग्रीनलैंड हास्पिटल के निर्देशक डॉ. डीके गुप्ता, सीटी हास्पिटल के सीनियर फिजियोथेरेपिस्ट डा.प्रशांत शर्मा, समाजसेवी सुधा मोदी, रश्मि बंका, सहायक सीआरसी के नैदानिक मनोविज्ञान प्राध्यापक डा.राकेश कुमार ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम में सभी मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों ने मरीजों को अपने संबोधन से जागरूक किया। इसमें लोगों को हीमोफीलिया बीमारी के बारे में जागरूक करने के साथ मरीजों में निशुल्क फैक्टर इंजेक्शन और फिजियोथेरेपी किट वितरण किए गए। कार्यक्रम में कुलदीप पांडेय, आंनद, संदीप, अनुराग, कृष्णा, अंकुश, प्रभात राय, संदीप, हीमोफीलिया वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष शैलेश गुप्ता एवं हीमोफीलिया मरीज और उनके परिवार सहित अन्य उपस्थित रहे।