फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: विश्व पर्यटन दिवस पर सीएम योगी बोले- प्रमुख पर्यटन स्थलों पर मिलेगी इलेक्ट्रिक वाहनों की सुविधा

Wed, 27 Sep 2023 06:19 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष विश्व पर्यटन दिवस की थीम है 'टूरिज्म एंड ग्रीन इन्वेस्टमेंट'। प्रमुख पर्यटन स्थलों पर इलेक्ट्रिक वाहनों की सुविधा से लोगों को एक बहुत अच्छा वातावरण मिलेगा। वहां पर अपने आप एक आध्यात्मिक और सकारात्मक वातावरण मिलेगा।
विज्ञापन
गोरखपुर में सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पर्यटन की संभावनाओं के साथ ग्रीन इन्वेस्टमेंट को बढ़ावा देने के लिए यह प्रयास किया जा रहा है कि प्रमुख पर्यटन स्थलों पर सिर्फ इलेक्ट्रिक वाहनों (ई-बस व ई रिक्शा) की सेवा उपलब्ध कराई जाए। वहां डीजल-पेट्रोल से चलने वाले वाहनों का संचलन न हो। इसके लिए निजी ऑपरेटर्स को प्रोत्साहित किया जाएगा।

विज्ञापन


सीएम योगी बुधवार अपराह्न विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। उत्तर प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर आधारित प्रर्दशनी का उद्घाटन, उत्तर प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर आधारित 'ए टू जेड' पुस्तिका का विमोचन, युवा पर्यटन क्लब के सदस्यों को किट वितरण एवं उत्तर प्रदेश के पर्यटन उद्यमियों का भी सम्मानित किया।

इसे भी पढ़ें: सीएम योगी ने सुनी फरियाद, पीड़ित से बोले- बिल्कुल मत घबराइए, हम कराएंगे प्रभावी कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष विश्व पर्यटन दिवस की थीम है 'टूरिज्म एंड ग्रीन इन्वेस्टमेंट'। प्रमुख पर्यटन स्थलों पर इलेक्ट्रिक वाहनों की सुविधा से लोगों को एक बहुत अच्छा वातावरण मिलेगा। वहां पर अपने आप एक आध्यात्मिक और सकारात्मक वातावरण मिलेगा। पर्यटन स्थल को हम इस ढंग से विकसित करें कि वहां पर जनरेटर भी न चले, सोलर लाइट की व्यवस्था करें। कोई ऐसी व्यवस्था करें जो ग्रीन एनर्जी के माध्यम से उसे क्षेत्र के विद्युतीकरण की व्यवस्था को पूरा कर सकती हो।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें