फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बलिया के युवकों को बंधक बनाकर पांच लाख वसूले

विज्ञापन
विज्ञापन
- कैंट थाने में दर्ज किए गए तीन केस, पुलिस मामले की जांच में जुटी
विज्ञापन

- किसी को घर के निर्माण का काम देने तो किसी को नौकरी के बहाने बुलाया गया

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। बलिया और मऊ से युवकों को काम देने के बहाने गोरखपुर में बुलाकर बंधक बनाने और मारपीट कर पांच लाख रुपये वसूलने का मामला सामने आया है। अलग-अलग हुई घटना में पुलिस ने तीन अलग-अलग केस दर्ज किया है। पुलिस सीसी टीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की जांच व तलाश में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक, बलिया के रसड़ा थाना क्षेत्र के नरेश कुमार, बलिया के फेकना थाना क्षेत्र के पांडेयपुर निवासी जितेंद्र राजभर, बलिया के गड़वार थाना क्षेत्र के अंदौर निवासी बबलू कुमार ने केस दर्ज कराया है। सबके साथ अलग-अलग दिन घटना हुई है। बबलू कुमार ने पुलिस को बताया कि तीन अगस्त को उसके साथ घटना हुई। एक फोन उसके पास आया और फोन करने वाले खुद का नाम राणा सिंह बताया। बोला कि ईंट बनाने वाली कंपनी में काम करना हो तो आ जाओ। उसके कहने पर आया। दोपहर 3.30 बजे बस स्टैंड के पास कुछ लोग गाड़ी से आए और बोले की क्राइम ब्रांच से हैं। फिर तस्करी का आरोप लगाकर गाड़ी में बैठा लिया। इसके बाद बोले कि पांच लाख रुपये का इंतजाम करो नहीं तो जेल जाओगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक खुद को मजदूर बताया तो मारने-पीटने लगे। दोस्त की मदद से दो लाख 45 हजार 114 रुपये, फिर एक लाख 51 हजार रुपये दूसरे बैंक से मंगाया, तब पांच अगस्त को उसे छोड़ा गया। नरेश ने पुलिस को बताया कि उसके साथ 13 अगस्त को घटना हुई। उसे भी काम देने के लिए बुलाया गया फिर एक कमरे में बंद कर बुरी तरह से मारा-पीटा गया। बीस हजार रुपये देने पर उसे आंख पर पट्टी बांधकर कमरे से बाहर लाया गया और देवरिया रोड पर छोड़ा गया। इसी तरह से जितेंद्र से भी 10 हजार रुपये वसूले गए हैं। पुलिस सभी मामलों में केस दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें