गोला। बृहस्पतिवार को राम जानकी मार्ग पर स्थित ग्राम पिपरा खुर्द के एक आवास में एक सफेद रंग का उल्लू का बच्चा मिला। घरवालों ने उसे सुरक्षित रखते हुए वन विभाग की सूचना दी। शाम को वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। क्षेत्र में इसे लेकर लोगों में अलग-अलग तरह की चर्चा बनी रही। कुछ लोग इसे गिद्ध का बच्चा भी इसे बताया। वन विभाग की टीम ने बताया कि यह उल्लू का बच्चा है। डीएफओ विकास यादव ने बताया कि नवजात उल्लू के बच्चे सुरक्षित कर वापस जंगल में छोड़ दिया गया। इस दौरान अमित कुमार पांडे, दयाशंकर पांडे, उमाशंकर पांडे, विजय पांडे, प्रभाती, विद्यावती, प्रतीक्षा पांडे, रश्मि पांडे सहित समेत अन्य लोग मौजूद रहे। संवाद