फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: हिस्ट्रीशीटर सहित पांच पर धोखाधड़ी से जमीन बैनामा कराने का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चौरीचौरा (गोरखपुर)। शत्रुघनपुर निवासी हिस्ट्रीशीटर ईश्वरचंद जायसवाल उर्फ पिंटू सहित पांच लोगों पर कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर एक मानसिक रूप से दिव्यांक व्यक्ति की जमीन बैनामा कराने का आरोप लगा है। एसएसपी के निर्देश पर चौरीचौरा पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
झंगहा के ब्रम्हपुर के टोला पिपरपाती निवासी दिवाकर सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। कहा कि हमारे बड़े भाई रमेश सिंह मानसिक दिव्यांक हैं। भाई के पास न तो आधार कार्ड है और न ही कोई बैंक अकाउंट। पिता के मृत्योपरांत हम दोनों भाई और माता के नाम पर खतौनी में वरासत दर्ज हुआ। हिस्ट्रीशीटर, गैंगस्टर ईश्वरचंद जायसवाल उर्फ पिंटू ने कप्तानगंज के मंसूरगंज निवासी रिश्तेदार प्रिंस जायसवाल, चौरीचौरा के देवकहिया के शेषनाथ, राजू सिंह और झंगहा के दुबौली निवासी सुनील जायसवाल के साथ साजिश के तहत हमारे भाई को किसी होटल में ठहराया। इसके बाद कई गाटों में स्थित भूमि का फर्जी दस्तावेज तैयार कराकर बैनामा करा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता का कहना है कि मेरे भाई के नाम से आधार कार्ड, निर्वाचन कार्ड, बैंक अकाउंट और मोबाइल नंबर कुछ भी नहीं है। बैनामा दस्तावेज में क्रेता द्वारा जो चेक संख्या और बैंक का नाम दर्शाया गया है, उसका कोई बचत खाता संख्या ही नहीं है। सभी आरोपी बड़े स्तर के भू-माफिया हैं और उसी के दम पर कूटरचित दस्तावेज के सहारे बैनामा करवा लिया है। शिकायतकर्ता की तहरीर पर चौरीचौरा पुलिस पिंटू जायसवाल सहित सभी पांच आरोपियों के विरुद्ध कूटरचित दस्तावेज तैयार कर जालसाजी करने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें