फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में नाथ पंथ पर तीन दिनों तक मंथन करेंगे विशेषज्ञ, सीएम योगी भी होंगे शामिल

Thu, 24 Dec 2020 06:57 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

गोरखपुर विश्वविद्यालय में स्थित महायोगी गुरु श्री गोरक्षनाथ शोध पीठ की ओर से सेमिनार सह वेबिनार का आयोजन किया जाएगा। नाथपंथ पर आधारित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। सेमिनार सह वेबिनार 20 से 22 मार्च 2021 तक होगा।

विज्ञापन


गुरूवार को प्रशासनिक भवन स्थित कमेटी हाल में इस संबंध में बैठक हुई। अध्यक्षता कुलपति प्रो. राजेश सिंह ने की। तीन दिनों तक आयोजित होने वाले सेमिनार को पांच क्षेत्रों में विभाजित किया गया है। देश के साथ विदेशों में नाथपंथ पर काम करने वाले शिक्षाविदों को सेमिनार में शामिल करने के लिए निमंत्रण भेजा जा रहा है।

कुलपति ने सभी समन्वयकों को हर सेक्टर की पूर्व निर्धारित थीम को तैयार करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में तय हुआ कि आमंत्रित अतिथियों की सूची को अंतरिम रूप से तैयार करने के साथ ही सत्रों की रूपरेखा भी तैयार कर ली जाए। बैठक में प्रो. रविशंकर सिंह, प्रो. मानवेंद्र प्रताप सिंह, प्रो. हिमांशु चतुर्वेदी, प्रो. नंदिता सिंह, प्रो. हर्ष कुमार सिन्हा, प्रो. विनोद सिंह, प्रो. विजय चहल, प्रो. शिखा सिंह व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


सेमिनार में होगी पांच प्रमुख थीम पर चर्चा
नाथ पंथ एवं योग, नाथ पंथ एंड नेशन बिल्डिंग, नाथ पंथ एंड वैल्यू सिस्टम एंड इट्स रेलेवेंस इन कंटेंपरेरी सोसाइटी, नाथ पंथ एंड फिलॉसफी एंड लिटरेचर, नाथ पंथ एंड हेरिटेज और टूरिज्म आदि सेक्टर पर मंथन होगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें