फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: अधिशासी अभियंता निलंबित, जेई और एसडीओ पर नहीं हुई कार्रवाई

Sat, 02 Mar 2024 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
घरेलू कनेक्शन पर अस्पताल व स्कूल में बिजली जलाने का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। चौरीचौरा खंड के अधिशासी अभियंता मनीष झा के निलंबन के 48 घंटे बाद भी जेई और एसडीओ पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। अधीक्षण अभियंता विनोद नौटियाल ने कहा कि जेई-एसडीओ पर कार्रवाई की जाएगी। व्यस्तता के कारण देर हुई है।
26 फरवरी को चेयरमैन के निर्देश पर वाराणसी के अभियंताओं और आजमगढ़ की विजिलेंस टीम ने चौरीचौरा खंड क्षेत्र में छापा मारा था। यहां प्रीति हाॅस्पिटल और हैप्पी माॅडर्न स्कूल में घरेलू कनेक्शन पर बिजली का इस्तेमाल होता मिला था। टीम ने इसकी रिपोर्ट प्रबंध निदेशक और चेयरमैन को भेजी थी। बुधवार को प्रबंध निदेशक ने चौरीचौरा खंड के अधिशासी अभियंता मनीष झा को निलंबित कर दिया। साथ ही जेई और एसडीओ पर कार्रवाई के लिए मुख्य अभियंता को निर्देशित किया।
विज्ञापन

इस बीच पलिपा उपकेंद्र के जेई की जांच की पुरानी फाइल फिर खोल दी गई है। जेई ने दूसरे के क्षेत्र में जाकर अवैध तरीके से लाइन बनाई थी। इस मामले में जांच टीम का गठन भी हुआ था, लेकिन मामला दबा दिया गया।
विज्ञापन


अस्पताल और स्कूलों के कनेक्शन की होगी जांच
महानगर में अस्पताल और स्कूलों के कनेक्शन की जांच होगी। इसके अभियान की शुरुआत हो गई है। अस्पताल और स्कूलों में कनेक्शन की श्रेणी की जांच की जा रही है। यदि किसी परिसर में घरेलू कनेक्शन पर बिजली का उपभोग मिला तो तत्काल श्रेणी बदली जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें