गोरखपुर। एम्स के कार्यकारी निदेशक डॉ. जीके पाॅल ने रविवार को गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। सीएम ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए एम्स में इलाज के लिए नई सुविधाएं बढ़ाने पर चर्चा की। कार्यकारी निदेशक ने वर्तमान हालात और भविष्य की योजनाओं से अवगत कराया। सीएम ने उन्हें आश्वस्त किया कि मरीजों की सुविधा के लिए प्रदेश सरकार के स्तर से हर संभव सहयोग दिया जाएगा। इस दौरान उनके साथ डॉ. अरूप भी मौजूद रहे। ब्यूरो