फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: होली पर स्वाद के चक्कर में न बिगाड़ें अपना स्वास्थ्य, सेहत का रखें ख्याल

Tue, 03 Mar 2026 11:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। त्योहारों का मौसम खुशियां लेकर आता है लेकिन खानपान में लापरवाही से सेहत बिगड़ने का खतरा भी बढ़ जाता है। खासकर होली पर मीठे, तले-भुने और मसालेदार व्यंजनों का अधिक सेवन शुगर और ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। ऐसे में संयम और संतुलित आहार बेहद जरूरी है।
विज्ञापन


होली पर गुझिया, मालपुआ, ठंडाई और अन्य मिठाइयों का चलन रहता है। इनका अधिक सेवन करने से रक्त में शुगर का स्तर तेजी से बढ़ सकता है। पकौड़ी, कचौड़ी और अन्य तले-भुने खाद्य पदार्थ ब्लड प्रेशर और हृदय रोगियों के लिए हानिकारक हो सकते हैं। इनमें मौजूद अधिक तेल और ट्रांस फैट कोलेस्ट्रॉल बढ़ाकर स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर डालते हैं। त्योहारों में नमकीन और मसालेदार भोजन का सेवन आम है लेकिन ज्यादा नमक और तीखे मसाले उच्च रक्तचाप के मरीजों के लिए खतरा पैदा कर सकते हैं। इससे बीपी अचानक बढ़ सकता है।

इस संबंध में जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. बीके सुमन ने बताया कि त्योहार की उमंग में भी खानपान पर नियंत्रण रखें। पर्याप्त पानी पीयें, भोजन में फल-सब्जियां शामिल करें और नियमित दवाओं का सेवन न भूलें। थोड़ी सी सावधानी से त्योहार का आनंद भी लिया जा सकता है और सेहत भी सुरक्षित रखी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें