गोरखपुर। अंचल में बहने वाली प्रमुख नदियों का जलस्तर कहीं चढ़ रहा तो कहीं उतर रहा है। सरयू को छोड़कर सभी नदियां खतरे के निशान से काफी नीचे बह रही हैं।
रोहिन नदी का जलस्तर दो दिन पहले तेजी से बढ़ रहा था लेकिन वह अब नीचे आने लगा है। रोहिन बुधवार की शाम चार बजे खतरे के निशान से 1.13 मीटर नीचे बह रही थी। सरयू नदी अयोध्या से लेकर बरहज तक एक मीटर से नीचे बह रही है लेकिन उसका जलस्तर बढ़ रहा है। सरयू अयोध्या में 72 सेमी नीचे खतरे के निशान से बह रही है, जबकि बरहज में यह नदी खतरे के निशान से 70 सेमी नीचे बह रही है। राप्ती नदी बर्डघाट में खतरे के निशान से 1.39 मीटर नीचे बह रही है। गोर्रा नदी खतरे के निशान से पिड़रा में 1.90 मीटर नीचे बह रही है।
प्रमुख नदियों के जलस्तर की स्थिति
नदी वर्तमान स्थिति खतरे का निशान
सरयू नदी अयोध्या - 92.010 92. 73
सरयू नदी बरहज - 65.80 66. 50
राप्ती नदी बर्डघाट- 73. 59 74.98
रोहिन नदी तिनमुहानी- 81.31 82.44
गोर्रा नदी पिड़रा घाट 68.60 70.50