फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: परीक्षा संबंधी शिकायतों का तीन दिन में होगा निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। विश्वविद्यालय में अब परीक्षा संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए विद्यार्थियों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। कुलपति के अनुमोदन के बाद परीक्षा संबंधी शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए ‘ग्रिवांस रिड्रेसल सेल फॉर एग्जामिनेशन’ गठित किया गया है। इसे पूर्व से संचालित सूचना केंद्र में सिंगल विंडो सिस्टम के तहत संचालित किया जाएगा। इससे तीन दिनों में उनकी समस्याओं का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन

सेल में दो ऑपरेटर तैनात होंगे। सेल की निगरानी सहायक कुलसचिव परीक्षा या उप कुलसचिव परीक्षा करेंगे। विद्यार्थी अपनी समस्या सीधे सेल में बताने के साथ लिखित प्रत्यावेदन भी दे सकेंगे। यदि शिकायत का समाधान सेल स्तर पर संभव होगा तो उसका तत्काल निस्तारण किया जाएगा।
जिस मामले में संबंधित पटल की कार्रवाई जरूरी होगी उसे वहां भेजकर समयबद्ध समाधान कराया जाएगा। संबंधित पटल को अधिकतम तीन कार्य दिवस के भीतर शिकायत का निस्तारण करना अनिवार्य होगा। कार्रवाई पूरी होने के बाद इसकी जानकारी सेल को दी जाएगी और विद्यार्थी को भी समस्या के समाधान से अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन

अधिकारी के निर्देश के अनुसार सेल के कर्मचारी शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित पटल और अधिकारियों से समन्वय करेंगे। सहायक कुलसचिव परीक्षा और उप कुलसचिव परीक्षा समय-समय पर सेल की कार्रवाई की रिपोर्ट परीक्षा नियंत्रक को देंगे। परीक्षा नियंत्रक डॉ. कुलदीप सिंह के मुताबिक इस व्यवस्था का उद्देश्य परीक्षा से जुड़ी विद्यार्थियों की शिकायतों को एक ही स्थान पर दर्ज कर उनका त्वरित और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें