फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एयरफोर्स की सुरक्षा में तैनात EX लांस नायक ने खुद को मारी गोली, मौत- सुबह 4 बजे की घटना

Thu, 07 Aug 2025 12:02 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

एजेंसी के मुताबिक, दो घंटे की ड्यूटी और चार घंटे का विश्राम देकर 24 घंटे की ड्यूटी ये सेवा निवृत्त जवान करते हैं। इसी शिफ्ट में जीतेंद्र की ड्यूटी समाप्त होने के बाद उन्होंने खुद को गोली मार ली। जीतेंद्र मूल रुप से बिहार के बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक 
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुरक्षा में तैनात डीएससी ( डिफेंस सिक्योरिटी कॉर्प्स) के जवान सेवानिवृत्त लांस नायक जीतेंद्र सिंह ने गुरुवार तड़के ड्यूटी के दौरान अपनी सर्विस रायफल (AK-103) से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जवान की मौके पर ही मौत हो गई। एम्स थाना पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।

विज्ञापन


घटना गुरुवार सुबह करीब चार बजे की है जब एयरपोर्ट पर ड्यूटी में तैनात डीएससी जवान जितेन्द्र सिंह ( 49), निवासी अंकोल गांव, मतेर, जिला छपरा (बिहार) ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज से मौके पर तैनात अन्य जवान और अधिकारी चौंक गए।
तुरंत मेडिकल टीम बुलाई गई, लेकिन तब तक जितेन्द्र की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। जितेन्द्र सिंह भारतीय सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद एयरपोर्ट पर डीएससी में सुरक्षाकर्मी के रूप में सेवा दे रहे थे। वे शांत और अनुशासित स्वभाव के माने जाते थे। आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं, लेकिन पुलिस पारिवारिक या मानसिक तनाव की दिशा में जांच कर रही है।
विज्ञापन


एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही एम्स थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों को सूचना दे दी गई है। एयरपोर्ट अथॉरिटी और डीएससी के वरिष्ठ अधिकारी भी मामले की आंतरिक जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें