फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ई-कवच पर हर परिवार का होगा डॉटा

विज्ञापन
विज्ञापन
यूडीएसपी पोर्टल पर डेंगू, कालाजार समेत 12 बीमारियों की देख सकेंगे जांच रिपोर्ट
विज्ञापन

- संबंधित अधिकारियों, स्वास्थ्यकर्मियों और सहयोगी संस्थाओं को दिया जा रहा है प्रशिक्षण

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। ई-कवच पोर्टल पर जिले के प्रत्येक परिवार का डॉटा फीड किया जाएगा। इस पोर्टल को आभा आईडी से भी जोड़ा जाएगा। यूनिफाइड डिजीज सर्विलांस पोर्टल (यूडीएसपी) के जरिये 12 प्रकार की बीमारियों की रिपोर्ट ऑनलाइन देखी जा सकेगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के संबंधित अधिकारियों, स्वास्थ्यकर्मियों और सहयोगी संस्थाओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है।
सीएमओ डॉ. आशुतोष कुमार दूबे ने बताया कि फीडिंग का यह कार्य आशा और एएनएम की मदद से हो रहा है। इससे त्वरित फायदा यह होगा कि शून्य से पांच वर्ष के सभी बच्चों को नियमित टीकाकरण की सेवा मिल सकेगी। प्रशिक्षण में डब्ल्यूएचओ, यूनिसेफ, जेएसआई, यूएनडीपी, यूपीटीएसयू और चाई संस्था के प्रतिनिधिगण मौजूद रहे। सहायक शोध अधिकारी अजीत सिंह इस कार्य में सहयोग प्रदान कर रहे हैं।
विज्ञापन


तेज बुखार के हर रोगी का फीड होगा डॉटा
भटहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक दिसंबर को सभी सीएचओ को यूडीएसपी पोर्टल के बारे में प्रशिक्षित किया गया। जब भी कोई तेज बुखार का रोगी मिलेगा तो उसका विवरण इसी पोर्टल पर दर्ज किया जाएगा। उसके परामर्श और जांचों का विवरण भी पोर्टल पर दर्ज किया जाएगा। जिस प्रकार से कोविड की रिपोर्ट लोग घर बैठे देख लेते हैं, उसी प्रकार से इन बीमारियों की रिपोर्ट भी घर बैठे देखी जा सकेगी। इस पोर्टल पर मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, जेई, स्क्रबटाइफस, कालाजार, हेपेटाइटिस बी, हेपेटाइटिस सी, थायरायड, कालरा, फाइलेरिया और लेप्टोस्पायरोसिस बीमारियों के फीडिंग का चरणबद्ध तरीका बताया गया।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी अंगद सिंह ने बताया कि यूडीएसपी पोर्टल के ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण की शुरुआत भटहट से हो चुकी है। धीरे-धीरे सभी ब्लॉक का प्रशिक्षण किया जाएगा। जिला स्तरीय प्रशिक्षण पहले ही कराया जा चुका है। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी आरसीएच डॉ. एके चौधरी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नंदलाल कुशवाहा और जिला मलेरिया अधिकारी अंगद सिंह की उपस्थिति में अलग अलग प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए गए।
000000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें