फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबर: हाईमास्ट से चमकेगा रामगढ़ताल का नया सवेरा का हर कोना, GDA खर्च करेगा 70 लाख

Fri, 02 Sep 2022 03:22 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

इसके साथ ही देवरिया बाईपास को जोड़ने वाली रोड पर गार्डेनिया चौराहे के पास भी एक हाईमास्ट लाइट लगेगा। गार्डेनिया से नया सवेरा की ओर जाने वाली सड़क पर भी लाइटें लगाई जाएंगी। साथ ही कुछ अन्य स्थानों पर भी स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
रामगढ़ताल। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले के रामगढ़ताल किनारे स्थित नया सवेरा और उसके आसपास का हर कोना अब रोशन होगा। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) इस क्षेत्र में 10 और हाईमास्ट लगाने के साथ सड़क किनारे स्ट्रीट लाइट भी लगाएगा। लाइटें लगाने में 70 लाख रुपये का खर्च आएगा।  

विज्ञापन


दरअसल, नया सवेरा क्षेत्र में राष्ट्रीय ध्वज के निकट से लेकर चिड़ियाघर की चहारदीवारी तक कई स्थानों पर अब भी अंधेरा रहता है। तय हुआ है कि चिड़ियाघर की चहारदीवारी तक पांच हाईमास्ट लाइट लगाई जाएगी। कुछ लाइट तिरंगा के निकट स्थित रेस्टोरेंट के किनारे भी लगेंगी।

इसके साथ ही देवरिया बाईपास को जोड़ने वाली रोड पर गार्डेनिया चौराहे के पास भी एक हाईमास्ट लाइट लगेगा। गार्डेनिया से नया सवेरा की ओर जाने वाली सड़क पर भी लाइटें लगाई जाएंगी। साथ ही कुछ अन्य स्थानों पर भी स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन


नया सवेरा के पास कुछ क्षेत्र में अंधेरा रहने की शिकायत आ रही थी। सर्वे में ऐसे क्षेत्र चिह्नित किए गए हैं। यहां 10 हाईमास्ट और स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी।  -प्रेम रंजन सिंह, उपाध्यक्ष जीडीए

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें