फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई ऊर्जा भरने वाले होते हैं गरबा नृत्य जैसे आयोजन : डाॅ. सत्या

Tue, 17 Oct 2023 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर क्लब में स्वर द सोल ऑफ म्यूजिक संस्था की ओर से डांडिया का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। गरबा नृत्य मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए किया जाता है। ऐसे आयोजन नई ऊर्जा से भरने वाले होते हैं। ये बातें पूर्व मेयर डाॅ. सत्या पांडेय ने कहीं। मौका था, स्वर द सोल ऑफ म्यूजिक संस्था की ओर से गोरखपुर क्लब में आयोजित डांडिया गरबा नाइट कार्यक्रम का।
उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन हमारी सभ्यता और संस्कृति को संजोने में बहुत कारगर होते हैं। विशिष्ट अतिथि ज्योतिर्विद नरेंद्र उपाध्याय ने कहा की माता रानी को अपनी प्रार्थना समर्पित करने का सबसे अच्छा माध्यम नृत्य और संगीत है।
विज्ञापन

स्वर द सोल ऑफ म्यूजिक ने विगत 30 दिनों तक गरबा की वर्कशॉप आयोजित की, जिसमें गुजरात से आए गरबा ट्रेनर नितिन सोलंकी ने प्रतिभागियों को इसकी बारीकियां सिखाईं। कार्यशाला में उनका साथ आकांक्षा श्रीवास्तव और काव्यांशी त्रिपाठी ने दिया।
विज्ञापन

कार्यशाला में विभिन्न आयु वर्ग के सौ से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया और नृत्य की बारीकियां सीखीं। इस दौरान स्मिता श्रीवास्तवां, ऋतु श्रीवास्तवा, अर्चना, अनुपमा मिश्रा, दीपा लालवानी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें