फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: इंदिरा बाल विहार पर कांग्रेसियों ने लगाया भंडारा

Sat, 20 Jun 2026 02:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी की तरफ से चेताना तिराहे पर भंडारे का आयोज
विज्ञापन
गोरखपुर। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से शुक्रवार को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में गोलघर स्थित इंदिरा बाल विहार में भंडारे का आयोजन किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष राजेश कुमार तिवारी ने कहा कि देश में महंगाई, बेरोजगारी और सामाजिक चुनौतियों के बीच राहुल गांधी लगातार जनता के मुद्दों को मजबूती से उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विभिन्न राजनीतिक परिस्थितियों और चुनौतियों के बावजूद राहुल गांधी ने जनहित के सवालों पर संघर्ष जारी रखा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए संगठन को मजबूत बनाने तथा जनता के अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। इस दौरान गोरखलाल श्रीवास्तव, कमल किशोर, प्रमोद नायक, सदल प्रसाद, श्रवण पांडेय, सतेंद्र निषाद, जयंत पाठक, डॉ. चिन्मय पांडेय, विशाल तिवारी, राजीव कुमार पांडेय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें