फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मिर्गी छुआछूत या अंधविश्वास नहीं, सही इलाज से सामान्य हो सकते हैं मरीज

Wed, 18 Nov 2026 02:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। मिर्गी को लेकर समाज में फैली भ्रांतियां मरीजों के इलाज में बाधा बन सकती हैं। यह न तो छुआछूत की बीमारी है और न ही इसका संबंध जादू-टोने या किसी ऊपरी बाधा से है। सही दवाओं और नियमित चिकित्सकीय देखरेख से अधिकांश मरीज सामान्य जीवन जी सकते हैं। मंगलवार को विश्व मिर्गी दिवस पर बीआरडी मेडिकल कॉलेज के प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना स्थित न्यूरोलॉजी एवं न्यूरो सर्जरी विभाग की ओर से आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में चिकित्सकों ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन

चिकित्सकों ने बताया कि मिर्गी मस्तिष्क से जुड़ी बीमारी है। इसमें मस्तिष्क की असामान्य विद्युत गतिविधियों के कारण बार-बार दौरे पड़ सकते हैं। यह उपचार योग्य बीमारी है। ऐसे में मरीज को झाड़-फूंक के बजाय विशेषज्ञ डॉक्टर के पास ले जाना चाहिए। बिना चिकित्सकीय सलाह के दवाएं बंद करना भी नुकसानदायक हो सकता है।
कार्यक्रम में दौरा पड़ने की स्थिति में प्राथमिक सावधानियों के बारे में भी बताया गया। चिकित्सकों ने सलाह दी कि मरीज को सुरक्षित स्थान पर करवट लिटाएं और सिर के नीचे मुलायम कपड़ा रखें। आसपास मौजूद नुकीली और खतरनाक वस्तुओं को हटा दें। इस दौरान मरीज के मुंह में चम्मच, पानी या कोई दूसरी वस्तु डालने की कोशिश नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्राचार्य प्रो. डॉ. धर्मेंद्र कुमार, डॉ. अनिंदय गुप्ता, डॉ. विकास, डॉ. प्रवीण और डॉ. धीरज समेत अन्य चिकित्सक, मेडिकल छात्र तथा मरीजों के तीमारदार मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें