फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नगर निगम की लाइब्रेरी में आईडी कार्ड से मिलेगा प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। नगर निगम की 125 वर्ष पुरानी लाइब्रेरी अब नए स्वरूप में लोगों के लिए खुल गई है। अभी प्रवेश के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा है। नगर निगम ने पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है और अब तक करीब 25 छात्रों ने सदस्यता ली है। निगम जल्द ही प्रवेश और सदस्यता शुल्क तय करेगा।
विज्ञापन

करीब 4.5 करोड़ रुपये की लागत से हुए जीर्णोद्धार के बाद यह लाइब्रेरी न केवल ऐतिहासिक महत्व को संजोए हुए है, बल्कि आधुनिक सुविधाओं से भी लैस हो गई है। नई व्यवस्था के तहत, लाइब्रेरी में प्रवेश केवल आईडी कार्ड के माध्यम से ही संभव होगा। यह व्यवस्था सुरक्षा और अनुशासन बनाए रखने के उद्देश्य से लागू की जा रही है। छात्रों और पाठकों को सदस्यता कार्ड दिया जाएगा, जिससे वे निर्धारित समय में लाइब्रेरी की सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे।
पुस्तकालय में पुरानी और दुर्लभ किताबों को सहेजने के साथ-साथ आधुनिक तकनीक का भी समावेश किया गया है। यहां वाईफाई की सुविधा उपलब्ध कराई गई है ताकि छात्र डिजिटल अध्ययन सामग्री का भी उपयोग कर सकें।
विज्ञापन

अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार ने बताया कि नए स्वरूप में यह लाइब्रेरी अब छात्रों और पाठकों के लिए एक सशक्त अध्ययन केंद्र के रूप में विकसित हो रही है। यहां उनके लिए कुछ और पुस्तकों की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें