फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: फ्लैटेड फैक्टरी का होगा विस्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) में हाल ही में लोकार्पित फ्लैटेड फैक्टरी कॉम्प्लेक्स के आवंटन की तैयारियां तेज हो गई हैं। गीडा प्रशासन ने परियोजना की कॉस्टिंग पूरी कर ली है और इसे उद्यमियों के लिए किफायती बनाए जाने पर जोर दिया गया है। प्रस्ताव को जल्द ही बोर्ड बैठक में मंजूरी के लिए प्रस्तुत किया जाएगा। स्वीकृति मिलने के बाद आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे और साक्षात्कार प्रक्रिया के जरिए पात्र उद्यमियों को यूनिट्स आवंटित की जाएंगी।
विज्ञापन

फ्लैटेड फैक्टरी के आवंटन का सबसे अधिक इंतजार गारमेंट और एमएसएमई क्षेत्र से जुड़े उद्यमी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने लोकार्पण के दौरान इस भवन के विस्तार की संभावना जताते हुए कहा था कि इसे छह मंजिला तक विकसित किया जा सकता है। गीडा प्रशासन का भी कहना है कि मांग बढ़ने पर वर्तमान संरचना में दो अतिरिक्त मंजिलों का निर्माण कराया जाएगा। परियोजना के अंतर्गत इंडस्ट्रियल ब्लॉक (जी+3) में 80 यूनिट्स विकसित की गई हैं, जिनमें प्रत्येक का क्षेत्रफल 97.51 वर्गमीटर है। वहीं, एमिनिटी एवं यूटिलिटी ब्लॉक (जी+1) में 42 यूनिट्स बनाई गई हैं, जिनका प्रति यूनिट क्षेत्रफल 20.89 वर्गमीटर है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें